

बर्नपुर : बर्नपुर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से राज्य की शहरी विकास एवं महिला एवं शिशु कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल को मंत्री बनने के खुशी में सम्मानित किया गया। मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री अग्निमित्रा पॉल को फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव शुभदीप ठाकुर ने बताया कि मंत्री से रूबरू होते हुए एसोसिएशन ने उनके समक्ष स्थानीय हितों से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण मांग रखी। आने वाले समय में सेल आईएसपी का बड़े पैमाने पर मॉडर्नाइजेशन होने वाला है। हमारी मांग है कि इस आधुनिकीकरण प्रक्रिया में सेल प्रबंधन की ओर से स्थानीय बेरोजगार युवाओं और स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। वहीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने एसोसिएशन की मांगों को बेहद गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर सेल आईएसपी के उच्च प्रबंधन से बात करेंगी और स्थानीय लोगों व ठेकेदारों के हितों की रक्षा के लिए उचित समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंगी। इस मौके पर बर्नपुर कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सैय्यद इम्तियाज, चेयरमैन प्रदीप कुमार ठाकुर, सचिव शुभदीप ठाकुर, वाइस प्रेसिडेंट तापस बनर्जी, मदन जायसवाल, मुन्ना यादव, दिनेश प्रसाद, सैय्यद अजहर, सागर प्रसाद, अशोक बनर्जी सहित एसोसिएशन के कई अन्य सदस्य मौजूद थे।