बीएसएफ ने साइकिल रैली निकाल दिया देश के विकास का संदेश

साइकिल रैली में शामिल बीएसएफ के जवान
साइकिल रैली में शामिल बीएसएफ के जवान
Published on

मुर्शिदाबाद : सेक्टर BSF हेडक्वार्टर रौशनबाग ने रविवार सुबह "साइकिल और फिट इंडिया मूवमेंट पर 75वां संडे" के मौके पर एक साइकिल रैली निकाली। रैली रौशनबाग से शुरू होकर मुर्शिदाबाद-जियागंज ब्लॉक ऑफिस, दिघीपाड़ा और मोतीझील होते हुए हेडक्वार्टर पर खत्म हुई। BSF अधिकारियों की मौजूदगी में DIG हेडक्वार्टर बहरमपुर मोहिंदर ने लाल और हरे झंडे लहराकर साइकिल रैली शुरुआत की। रैली में हेडक्वार्टर 146, 11 और 73 बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। DIG, हेडक्वार्टर, मोहिंदर लाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए खुद को और दूसरों को स्वस्थ और फिट रखने का सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई। वहीं कहा कि देश का विकास हर तरह के लोगों के साथ मिलकर की गई कोशिशों से ही संभव है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in