ब्रदर्स हुड फाउंडेशन ने 3-0 से जीत हासिल कर कप अपने नाम किया

उपमेयर ने हाथ मिलाकर सभी खिलाड़ियों को बेस्ट ऑफ लक कहा
ब्रदर्स हुड फाउंडेशन ने 3-0 से जीत हासिल कर कप अपने नाम किया
Published on

बर्नपुर : वार्ड 94 स्थित खेजुडांगा (तपन बनर्जी) मैदान में तपन बनर्जी फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि यह फुटबॉल टूर्नामेंट स्वर्गीय देबू घटक और स्वर्गीय तपन बनर्जी की याद में हर साल मनाया जाता है। फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन उपमेयर अभिजीत घटक ने किया। मौके पर उपस्थित सभी टीमों से उपमेयर ने हाथ मिलाकर सभी खिलाड़ियों को बेस्ट ऑफ लक कहा। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। फाइनल मैच ब्रदर्स हुड फाउंडेशन एवं पिराट डेंजर क्लब के बीच खेला गया, जिसमें ब्रदर्स हुड फाउंडेशन ने पिराट डेंजर क्लब को 3-0 गोल से हराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को कप एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर तपन बनर्जी फाउंडेशन के संस्थापक मिथुन बाबई बनर्जी ने कहा कि स्वर्गीय देबू घटक और स्वर्गीय तपन बनर्जी की याद में 12 साल से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि फुटबॉल खेलने से आज के युवाओं को कई शारीरिक, मानसिक और सामाजिक लाभ होते हैं। यह न केवल उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाता है। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनूप माजी, जयदीप मुखर्जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in