

अंडाल : इस साल माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थियों को शताक्षी महिला मंडल, केंदा शाखा ने सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में हरिपुर हाई स्कूल और केंदा हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन केंदा एरिया शतब्दी क्लब में किया गया। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों में जयंती कुमारी मिश्रा, रिमिल मंडल, तनया भट्टाचार्जी, अरुण गोराई और ज्योतिर्मयी कर्मकार में खुशी का माहौल देखा गया। साथ ही पर्यावरण दिवस का पालन महिला मंडल द्वारा किया गया। शतब्दी क्लब प्रांगण में पौधारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर शताक्षी महिला मंडल केंदा शाखा की अध्यक्ष सीमा मिश्रा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।