18 वर्ष होने तक मृतका के दोनों बच्चों को मिलेगा मुआवजा

अस्पताल पर लगा था मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप
18 वर्ष होने तक मृतका के दोनों बच्चों को मिलेगा मुआवजा
Published on

आसनसोल : अस्पताल में मरीज की मौत से जुड़ी घटना को लेकर जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय से मुलाकात की। गौरतलब है कि सोमवार को रानीगंज के बांसड़ा इलाका स्थित एक अस्पताल में एक महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मरीज की मौत हुई है, जो आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड अंतर्गत बेनाली गांव की रहने वाली थी। वहीं इस घटनाक्रम को लेकर मृतका के बच्चों को मुआवजा देने को लेकर मेयर कार्यालय में बैठक की गई।

बैठक में लिया गया निर्णय

बैठक में जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह आसनसोल नगर निगम के वार्ड 6 सह नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय के साथ बैठक की। इस बैठक में अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिजन भी उपस्थित थे। मौके पर हरेराम सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने माना है कि इलाज में लापरवाही हुई है, जिसके कारण मरीज की मौत हुई है, इसलिए उन्होंने मुआवजा देने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि जिस महिला मरीज की मौत हुई है, उनके दो बच्चे हैं। उन दोनों बच्चों को हर महीने 5000 रुपये कर कुल 10 हजार रुपये अस्पताल प्रबंधन देगा और यह तब तक जारी रहेगा जब तक वे बच्चे 18 वर्ष के नहीं हो जाते। साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों बच्चों के अकाउंट में डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जमा किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in