बीएमएस ने डीएम कार्यालय के समक्ष किया हल्लाबोल

अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) को बीएमएस के प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
बीएमएस ने डीएम कार्यालय के समक्ष किया हल्लाबोल
Published on

आसनसोल : भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से बुधवार को 8 सूत्री मांगों को लेकर विवेकानंद सरणी के एचएलजी मोड़ से एक रैली निकाली गई। रैली जिला प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी। वहां बीएमएस के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी की व्यस्तता के कारण अतिरिक्त जिलाधिकारी (सामान्य) सुवासिनी ई के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंध में उद्योग प्रभारी सह अखिल भारतीय पदाधिकारी जयनाथ चौबे ने कहा कि बीते 6, 7 और 8 फरवरी 2026 में जगन्नाथ भगवान की पावन भूमि पर भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन 21वीं त्रिवार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 2500 से अधिक तथा विश्व के 15 प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि 8 सूत्री मांगों को लेकर 25 फरवरी को देश के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय मांगों को लेकर देश के मुख्य मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरकारी पदों पर नियुक्ति पर लगे प्रतिबंध को चालू करना, ठेका मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, एमपीएस में पेंशन जो फिलहाल 1 हजार रुपया दिया जा रहा है, उसे बढ़ा कर 7,500 रुपये करने की मांग की गई। वहीं बोनस गणना में 21 हजार सीलिंग को हटाकर 42 हजार सीलिंग पर बोनस देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि चार लेबर कोड का बीएमएस का समर्थन है लेकिन जो कोड फॉर आईआर 2020 और एचएसओ पर कुछ नाराजगी है, इसमें संशोधन करने की मांग की गई। मौके पर उद्योग प्रभारी रविशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष विजय कुमार, जिला सचिव मृणमय बनर्जी, प्रदेश सचिव महेंद्र गुप्ता, खान श्रमिक कांग्रेस के महामंत्री मृत्युंजय सिंह, खान श्रमिक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद सिंह, बर्नपुर कर्मचारी संघ के महामंत्री संजीव बनर्जी, दुर्गापुर इस्पात कर्मचारी संघ के मुकुल मंडल के अलावा अवधेश बनिया, दयाचंद्र नोनिया, शंभुनाथ गुप्ता, विजय कुमार पांडेय, गंगादयाल सिंह, नवल किशोर सिंह, सुदामा राजभर सहित व्यापक संख्या में यूनियन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in