बीएमएस ने श्रम अधिकार कन्वेंशन का किया आयोजन

हजारों की संख्या में ठेका कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
बीएमएस ने श्रम अधिकार कन्वेंशन का किया आयोजन
Published on

बर्नपुर : भारतीय मजदूर संघ बर्नपुर कार्यालय में एक श्रम अधिकार कन्वेंशन का आयोजन किया गया। बता दें कि कन्वेंशन में विभिन्न विभागों से हजारों की संख्या में ठेका कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के महासिचव संजीत प्रसाद ने ठेका कर्मचारियों को उनके संवैधानिक व श्रम कानून प्रदत्त अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी और शोषण के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया। बर्नपुर ठेकेदार मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश बनर्जी ने नए श्रम कोड 2020 के प्रावधानों को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि कानून अब मजदूर के पक्ष में है, बस जागरूकता की जरूरत है। उपाध्यक्ष पार्थ चटर्जी ने ठेका कर्मियों के साथ हो रही धोखाधड़ी, वेतन कटौती व सुविधा विहीनता के षड्यंत्र को मंच से उजागर किया। सचिव श्रीकांत साह ने विभिन्न प्लांटों में प्रचलित वेज स्ट्रक्चर, भत्तों व सुरक्षा सुविधाओं की विसंगतियों पर प्रकाश डाला। वहीं बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ के महासचिव संजीत बनर्जी ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि यदि प्रबंधन ठेका कर्मियों की जायज मांगों को अनसुना करता है, तो भारतीय मजदूर संघ आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार है। अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व उपस्थित श्रमवीरों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मजदूर की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर अमित सिंह, दीपक कुमार सिंह, राजीव कुमार, संतोष झा, मिथिलेश सिंह, दिवाकर दास, रवि रजक, तापस बाउरी, गणेश साव, कृष्णेंदु मुखर्जी सहित अन्य यूनियनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in