समाज व मानवता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन

जरुरमंदों की सहायता के लिए हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन
समाज व मानवता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : बर्नपुर एथलेटिक क्लब द्वारा पुरानाहाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद आने वाले पहले रविवार को 37 सालों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है एवं इस वर्ष 38 वां वर्ष है। मौके पर बर्नपुर एथलेटिक क्लब के समीर घोष एवं राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि क्लब द्वारा जरुरमंदों की सहायता के लिए हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। रक्तदान महादान एक ऐसा कार्य जो जीवन बचाने और हमारे समाज में स्थायी बदलाव लाने की शक्ति रखता है। यह समुदाय के लिए शक्ति, करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने का क्षण है और यह कार्य उसी जुनून और उत्साह के साथ सेवा जारी रखने के लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के बाद आने वाला रविवार को शिविर का आयोजन किया जाता है। आपका रक्त जनता का जीवन मंत्र के साथ समाज और मानवता के लिए हमेशा एक साथ रहने की प्रतिज्ञा लेकर आसनसोल जिला अस्पताल को सौंप दिया जाता है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. तपन धर, नवींद्र पॉल, हेमंत दे, परेश सरकार, बलोई पॉल, शंभू दे, गंगा सागर प्रसाद, अरूप मल्लिक, राना गुप्ता, कृष्णेंदु घोष, आशीष दूबे, गोपाल गोयल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in