सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर

जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके : विधायक
सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल: सरकारी ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रवींद्रनगर उन्नयन समिति क्लब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि रक्त के अभाव में किसी भी गंभीर रोगी का जीवन संकट में न पड़े, इसी मानवीय सोच के साथ आज का यह आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से संग्रह किया गया रक्त सरकारी ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने दुर्गा पूजा के उत्सव के दौरान जब पूरा शहर जश्न में डूबा होता है, तब सरकारी ब्लड बैंक खाली हो जाते हैं और थैलेसीमिया सहित अन्य गंभीर मरीजों को रक्त के लिए भटकना पड़ता है। इसी संकट को दूर करने के लिए आज रवींद्रनगर उन्नयन समिति क्लब प्रांगण में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आगे बताया कि दुर्गा पूजा के कारण इस मौसम में कहीं भी रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं होता, जिससे जिला अस्पताल में रक्त की भारी कमी हो जाती है। डॉक्टरों के अनुरोध पर मानवता को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया ताकि रक्त के अभाव में किसी मरीज की जान खतरे में न पड़े। इस मौके पर सौम्य दलूई, प्रदीप मुखर्जी,ओरिश मुखर्जी, बिकास गिरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in