

बर्नपुर : शिल्पांचल - कोयलांचल में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर निगम के वार्ड 78 स्थित पार्टी कार्यालय में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि वार्ड 78 में जितने भी जरूरतमंद लोग हैं, उसकी खोज-खबर निकालकार करीब 300 लोगों की लिस्ट तैयार कर उन्हें पार्टी कार्यालय बुलाकर कंबल प्रदान किया गया। मौके पर वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि वार्ड 78 तृणमूल कांग्रेस द्वारा हर साल ठंड के मौसम में वार्ड के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा जाता है। इतना ही नहीं, वे आधी रात को भी शहर की सड़कों पर फुटपाथ पर सोने वाले लोगों की सुध लेने निकलते हैं और ठंड से बचने के लिए उन्हें कंबल प्रदान करते हैं। वहीं जरुरतमंदों ने बताया कि वें कंबल पाकर बहुत खुश हैं और इसके लिए पार्षद अशोक रूद्र को धन्यवाद दिया। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष अभिजीत दास, अंचितो रॉय, विष्णु दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।