ममता के नए चुनाव चिह्न 'फुटबॉल प्लेयर' पर भाजपा का तंज

15 साल में खेल को लेकर कोई विकास नहीं हुआ
ममता के नए चुनाव चिह्न 'फुटबॉल प्लेयर' पर भाजपा का तंज
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस में विभाजन के बाद निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी के गुट को नया नाम और नया चुनाव चिह्न आवंटित किया है। आयोग के आदेश के अनुसार ममता गुट को ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस नाम और फुटबॉल प्लेयर चुनाव चिह्न मिला है। वहीं अरुप रॉय के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट को डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस नाम और लिफाफा चिह्न दिया गया है। गौरतलब है कि यह अंतरिम व्यवस्था 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए की गई है। इस नए चिह्न को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने तीखा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि वे फुटबॉल के बदले खून चिह्न ले सकते थे कारण उन्होंने तो खून से ही खेल किया है। बर्नपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल में राज्य में खेल को लेकर कोई विकास नहीं हुआ। इन्हें फुटबॉल का प्रतीक नहीं देकर खून का प्रतीक देना चाहिए। पंद्रह साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है सिर्फ खून हुआ है। अग्निमित्रा पॉल की इस प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in