भाजपा समर्थकों ने सिर और हाथ पर काली पट्टी बांधकर मनाया संविधान हत्या दिवस

रैली त्रिवेणी मोड़ से शुरू होकर देश बचाओ का नारा लगाते हुए बस स्टैंड तक गई
भाजपा समर्थकों ने सिर और हाथ पर काली पट्टी बांधकर मनाया संविधान हत्या दिवस
Published on

बर्नपुर : भाजपा आसनसोल जिला द्वारा 25 जून 1975 को कांग्रेस के दबाव में देश में आपातकाल लगाकर स्वतंत्रता और लोकतंत्र के दमन के उस काले दिन को याद करते हुए लोकतंत्र बचाओ रैली का आयोजन किया गया। बता दें कि इस रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिर और हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुये ममता दीदी हटाओ और देश बचाओ का नारा लगाते हुये बर्नपुर त्रिवेणी मोड़, स्टेशन बाजार, स्टेशन रोड, बारी मैदान, हीरापुर थाना होते हुए बर्नपुर बस स्टैंड के पास एकत्रित होकर एक सभा का आयोजन किया। मौके पर मौजूद भाजपा के प्रदेश पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने बताया कि आज पूरे देश में संविधान हत्या दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी की घोषणा कर गणतंत्र की गला घोटकर हत्या की और संविधान को नष्ट कर दिया था, जिससे लोगों की स्वंतत्रता छीनी गयी और कई लोग जेल गये। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने बताया कि 25 जून 1975 को लगे आपातकाल में देशवासियों ने जो पीड़ा और यातना सही, उसे नई पीढ़ी जान सके, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस दिन को 'संविधान हत्या दिवस' का नाम दिया। आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 1975 में आपातकाल लागू कर दिया था, जिसके आज 50 साल पूरे हो गए हैं। 25 जून 1975 को आजाद भारत के इतिहास का सबसे काला दिन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यह दिवस बताता है कि जब सत्ता तानाशाही बन जाती है, तो जनता उसे उखाड़ फेंकने की ताकत रखती है। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने बताया कि इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून 1975 को इमरजेंसी की घोषणा की गई थी जिसे देश का काला दिन कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में जो हालात हैं और जो आपातकाल चल रहा है, वह अनौपचारिक है। वहीं जो लोग तृणमूल के साथ हैं, उनके लिए सब कुछ खुला है और विपक्षी पार्टी की आवाज का गला घोंटा जा रहा है, जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

मौके पर रही लोगों की उपस्थिति

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, भाजपा के प्रदेश पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा, आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल, कुल्टी विधायक अजय पोद्दार, आसनसोल दक्षिण मंडल 1 के अध्यक्ष सोमनाथ मंडल, मंडल 2 के अध्यक्ष रामानंद शाह, मंडल 3 के अध्यक्ष पार्थसारथी दास, मंडल 4 के अध्यक्ष परिमल माजी, केशव पोद्दार, अरजित रॉय, आशा शर्मा, अभिराज शर्मा, अभिक मंडल, राहुल सिंह, रमेश घोष, आकाश चौहान, ब्रिजेश वर्मा, अनमोल सिंह, चंदन साव एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in