विधायक अग्निमित्रा पॉल को विस से निकालने को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

पुलिस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की
विधायक अग्निमित्रा पॉल को विस से निकालने को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
Published on

बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल को विधानसभा में जिस तरह से परेशान कर उन्हें निकाला गया, उसके विरोध में बर्नपुर त्रिवेणी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टायरों में आग लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता न्याय की मांग करते हुए आवाज उठा रहे थे और कह रहे थे कि पश्चिम बंगाल सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। दीदी अग्निमित्रा पॉल के प्रश्न उठाने से उन्हें बाहर क्यों निकाला गया, इसका जवाब चाहिए। वहीं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने संदेश देते हुए कहा कि वे और उनके साथ 4 लोग विधानसभा में थे, जब उनके द्वारा सदन में कुछ प्रश्न पूछने पर उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया कि जो कहीं से उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में महिला सुरक्षित नहीं हैं। कई तरह के अत्याचार हो रहे हैं। इसे लेकर क्या आवाज नहीं उठाई जा सकती है ! इस घटना को देखते हुये आसनसोल दक्षिण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिवेणी मोड़ में विरोध प्रदर्शन किया गया।

पुलिस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। हीरापुर थाने की पुलिस प्रदर्शनकारियों को उठाकर हटा रहे थे पर वे लोग फिर उसी जगह पर आकर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल को विधानसभा से क्यों बाहर निकाला गया, इसका जवाब चाहिए। तृणमूल का अत्यातार अब भाजपा और नहीं सहेगी। इस मौके पर काफी संख्या में हीरापुर थाना की पुलिस मौके पर उपस्थित थी। वहीं प्रदर्शन के दौरान आसनसोल दक्षिण मंडल 1 के अध्यक्ष सोमनाथ मंडल, मंडल 2 के अध्यक्ष रामानद शाह, मंडल 3 के अध्यक्ष पार्थसारथी दास एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in