बंद कम्यूनिटी टॉयलेट के खिलाफ भाजपा विधायक ने उठाई आवाज

नारानकुड़ी लात पाड़ा इलाके के लोगों ने भाजपा विधायक से की थी शिकायत
बंद कम्यूनिटी टॉयलेट के खिलाफ भाजपा विधायक ने उठाई आवाज
Published on

आसनसोल : आसनसोल साउथ मंडल-4 स्थित नारानकुड़ी लात पाड़ा इलाके में बंद कम्यूनिटी टॉयलेट के खिलाफ आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आवाज उठाई है। गौरतलब है कि नारानकुड़ी लात पाड़ा इलाके के लोगों ने भाजपा विधायक से शिकायत कि थी कि उनके घर में टॉयलेट नहीं है और जो एगरा ग्राम पंतायत द्वारा कम्यूनिटी टॉयलेट बनाया गया है वह भी बंद पड़ा है, इसलिए उन्हें खुले में शौच करने जाना पड़ता है। वहीं विधायक अग्निमित्रा पॉल ने लात पाड़ा इलाके में जाकर देखा तो सच में कम्यूनिटी टॉयलेट बंद पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पंचायत इलाके में जाकर लोगों से बात की और उन्हें बताया कि कम्यूनिटी टॉयलेट में ताला मारकर रखा गया है और उपयोग करने नहीं दिया जाता है। इस पर भाजपा विधायक नें कड़ा रूख अपनाते हुये कहा कि पंचायत से पूछा जाये कि टॉयलेट उपयोग करने के लिए क्यों नहीं खुल रहा है। साथ ही सब-मर्सिबल पंप चोरी होने के बाद लोगों को पानी की काफी समस्या हो रही है तो नया सब-मर्सिबल पंप क्यों नहीं लगाया जा रहा है, इसका जवाब पंचायत को देना होगा। वहीं विधायक ने कहा कि तृणमूल का मनमाना राज नहीं चलने दिया जायेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in