भाजपा विधायक ने जनसंपर्क अभियान का बिगुल फूंका

रैली निकालकर पूरे वार्ड की परिक्रमा की गई
भाजपा विधायक ने जनसंपर्क अभियान का बिगुल फूंका
Published on

बर्नपुर : 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर आसनसोल दक्षिण विधानसभा इलाका में भाजपा काफी सक्रिय हो गई है। गौरतलब है, भाजपा के लोग घर-घर जाकर उनसे बात कर अपनी लाभकारी योजनाएं उन्हें बताकर पूछ रहे हैं कि कितने लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। वहीं जनता से बात करते हुए जनसंपर्क अभियान का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में वार्ड में एबार बीजेपी सरकार का नारा लगाते हुये रैली निकालकर पूरे वार्ड की परिक्रमा की गई और जनता से मिलकर उनसे बात की गई। मौके पर भाजपा विधायक अग्मिमित्रा पॉल ने कहा कि वार्ड 80 में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और जनता से मिलकर उन्हें लिफलेट बांटकर केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के विस्तार की लोगों को जानकारी दी गई तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कि उज्ज्वला योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत के बारे में बताया जा रहा है कि इसका लाभ लाभार्थियों तक पहुंच रहा हैं कि नहीं। जनसंपर्क अभियान के जरिए राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और अन्य स्थानीय मुद्दों को उठाकर तृणमूल सरकार की विफलताओं को उजागर किया जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in