बहरमपुर से अजीमगंज के लिए शुरू हुई नई लोकल ट्रेन

भाजपा विधायक व सियालदह DRM ने दिखाई हरी झंडी
ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपा विधायक व सियालदह DRM
ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते भाजपा विधायक व सियालदह DRM
Published on

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के मौके पर बहरमपुर से अजीमगंज के लिए नई ट्रेन सेवा बहरमपुर में शुरू की गई। शनिवार सुबह बहरमपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर भाजपा विधायक सुब्रत मैत्रा और सियालदह डिवीजन के DRM राजीव सक्सेना ने इसका उद्घाटन किया। बहरमपुर विधायक सुब्रत मैत्रा ने कहा कि लोग लंबे समय से बहरमपुर से अजीमगंज के लिए लोकल ट्रेन की मांग कर रहे थे। उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए आज बहरमपुर से अजीमगंज और अजीमगंज से बहरमपुर के लिए लोकल ट्रेन शुरू की गई। इससे बहुत से लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन लोगों के लिए कविगुरु एक्सप्रेस समेत दूसरी ट्रेनें पकड़ने या कनेक्ट करने के मामले में बहुत सुविधाजनक होगी। यह ट्रेन दिन में तीन बार बहरमपुर से अजीमगंज और तीन बार अजीमगंज से बहरमपुर जाएगी। विधायक सुब्रत मैत्रा और DRM सियालदह राजीव सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर प्लेटफॉर्म नंबर 4 से ट्रेन को रवाना किया। इसके साथ ही, विधायक सुब्रत मैत्रा ने यात्रियों को ध्यान में रखते हुए DRM से कुछ और मांगें भी की।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in