'तृणमूल कांग्रेस भारत के साथ कम बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के साथ ज्यादा है'

'तृणमूल कांग्रेस भारत के साथ कम बांग्लादेश एवं पाकिस्तान के साथ ज्यादा है'
Published on

दुर्गापुर : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष बुधवार की सुबह दुर्गापुर के राजीव गांधी मेमोरियल मैदान में मॉर्निंग वाक करने निकले। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे सभी साधारण कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पार्टी का कार्यक्रम क्या है। वे जब गांवों में जाते हैं, तो साधारण कार्यकर्ताओं से बात करते हैं और उनके बारे में जानकारी लेते हैं। इस दौरान उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए नियम-कायदे सब अलग-अलग हैं। वे भारत के साथ कम, बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ज्यादा हैं। दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शमशेरगंज में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने ही अशांति पैदा की है। यह उनकी राजनीति है। दिलीप घोष ने मंत्री बॉबी हकीम और पांडवेश्वर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को असामाजिक तत्व बताया। दिलीप घोष ने कहा कि इन्हें एक कमरे में रखा जाना चाहिए। बुधवार को दिलीप घोष दुर्गापुर के माया बाजार में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in