लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा
बैठक में चर्चा करते भाजपा कार्यकर्ता
बैठक में चर्चा करते भाजपा कार्यकर्ता
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर शनिवार को वार्ड नंबर 43 के ओल्ड स्टेशन स्कूल के पास स्थित भाजपा ऑफिस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे अन्नपूर्णा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा और उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों से सीधा संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनना और मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है। इस मौके पर रेखा शर्मा, बिपीन पासवान, प्रकाश राम, गौतम सिंह, सोमोदीप सेन गुप्ता, विशाल राम,सुदर्शन राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in