भाजपा जिला अध्यक्ष ने श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ एफआईआर कराई दर्ज

श्रीलेखा मित्रा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई
भाजपा जिला अध्यक्ष ने श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ एफआईआर कराई दर्ज
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : बंगाली अभिनेत्री और कम्युनिस्ट पार्टी समर्थक श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष ने आसनसोल साउथ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गौरतलब है कि अभिनेत्री पर कोलकाता में आयोजित एक छात्र-युवा विरोध प्रदर्शन रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित रूप से आपत्तिजनक, अपमानजनक और अश्लील पोस्टर लहराने का आरोप है। वहीं जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ आसनसोल साउथ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जो छात्र आंदोलन के नाम पर आतंकवादियों के साथ मिलीभगत करके देश के प्रसिद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भद्दा कार्टून या तस्वीर लेकर देश की विचारधारा या संस्कृति को नष्ट करने की साजिश कर रही है। उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री के अपमान को अक्षम्य अपराध बताते हुए श्रीलेखा मित्रा की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in