

आसनसोल : आसनसोल नार्थ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही कृष्णेंदु मुखर्जी ने जीत के लिए पूजा-पाठ शुरू किया। गौरतलब है कि आसनसोल राहा लेन स्थित श्याम मंदिर में भाजपा प्रत्याशी कृष्णेंदु मुखर्जी ने आकर बाबा श्याम का आसनसोल नार्थ विधानसभा से जीतने का आशीर्वाद लिया। मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की जन कल्याणकारी और विकासशील योजनाओं के बारे में जानती है। भाजपा की सरकार बनने से पश्चिम बंगाल के साथ आसनसोल में भी अनेक विकास कार्य होंगे फिर चाहे वह नौकरी देने की बात हो या हर महिला को 3000 रुपये देने की बात हो। भाजपा सरकार हर बार एक ही लक्ष्य लेकर चलती है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।