भाजपा ने जला तृणमूल पार्षद कार्यालय का निर्माण कार्य किया शुरू

भाजपा हिंसा की नहीं बल्कि शांति की राजनीति करती है
भाजपा ने जला तृणमूल पार्षद कार्यालय का निर्माण कार्य किया शुरू
Published on

आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की वार्ड संख्या 52 स्थित कोर्ट मोड़ इलाके में तृणमूल पार्षद मौसमी बोस का पार्टी कार्यालय जलकर खाक होने से सनसनी फैली हुई है। गौरतलब है कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है, लेकिन इसके बावजूद कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे पोस्ट पोल वायलेंस करार देकर भय और तनाव का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने जले हुए तृणमूल कार्यालय के पुनर्निर्माण का काम अपने खर्च पर शुरू करवा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यालय पूरी तरह तैयार होने के बाद उसे तृणमूल नेताओं को सौंप दिया जाएगा। भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य लगातार स्पष्ट कर चुके हैं कि भाजपा हिंसा की नहीं बल्कि शांति और अमन की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवा अबीर-गुलाल लगाकर और हाथों में भाजपा का झंडा लेकर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in