सोने की दुकान पर बीआईएस की कार्रवाई

दुकानदारों में फैली सनसनी
सोने की दुकान पर बीआईएस की कार्रवाई
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा शहर में बिना हॉलमार्क या नकली हॉलमार्क वाले गहने बेचने वाली आभूषणों की दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बर्नपुर बाजार की दुकानों में बीआईएस की टीम ने पहुंचकर दुकानों में हॉलमार्क और सोने की गुणवता की जांच करने पहुंची, जिससे दुकानदारों में सनसनी फैल गई। गौरतलब है कि बिना BIS हॉलमार्क के सोने के आभूषण बेचना, बिना HUID (हॉलमार्क विशिष्ट पहचान) गहने रखना एवं HUID नंबर के बिना गहने डिस्प्ले पर लगाना के खिलाफ कार्रवाई की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर ही अवैध रूप से नकली हॉलमार्क या 916 का स्टैम्प मारना एवं ग्राहकों को गुमराह करने के लिए पुरानी या अस्पष्ट मार्किंग वाले गहने बेचना के खिलाफ अभियान चलाया गया। बर्नपुर ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष काजल पॉल ने कहा कि हॉलमार्क विशिष्ट पहचान की जांच करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारी आये थे। उनका कार्य है कि वे दुकानों में जाकर बिना हॉलमार्क या नकली हॉलमार्क वाले गहने बेचने वाली सोने की दुकानों का जांच करें।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in