जांच में तेजी लाने के लिए बीरभूम पुलिस ने चालू किया 'AI Apps'

जांच में तेजी लाने के लिए बीरभूम पुलिस ने चालू किया 'AI Apps'
Published on

बर्दवान : अपराध से संबंधित जांच के जल्द निपटाने के लिए बीरभूम जिला पुलिस ने AI Apps का उपोयग कर रही है। बीरभूम जिला पुलिस ने बीरभूम के सभी पुलिस अधिकारियों के लिए अपनी आई़डी बनाई है। क्राइम का टाइप, फिंगरप्रिंट सब अब पुलिस के हाथ में हैं आ जायेगा। ये AI Apps क्राइम के टाइप को देखकर यह भी जानकारी देता है कि किस तरह का क्राइम हुआ होगा। अगर कहीं कोई क्राइम हुआ है, चाहे वह महिलाओं से जुड़ा हो या साइबर क्राइम या कोई भी क्राइम। उस App में घटना के बारे में लिखने पर, AI आपको जांच करने के सभी स्टेप्स बताएगा - पूरा Apps बीरभूम जिला पुलिस सुपरिटेंडेंट और कुछ पुलिस अधिकारियों से जुड़ा होगा। वे देख पाएंगे कि कौन सा अधिकारी App से किस तरह के सवाल पूछ रहा है। अभी ये Apps पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर काम कर रहा है। कई घटनाओं की जांच की सारी प्रक्रिया इन Apps के जरिए पूरी की गई है। इन AI Apps को और जानकारी देने के लिए काम चल रहा है। ये Apps आपको यह भी बताते हैं कि जांच के दौरान उस केस से जुड़े किसी पुराने कोर्ट ने क्या फैसले दिया था। बीरभूम जिला पुलिस का मानना ​​है कि इन Apps का इस्तेमाल करके अपराधियों को रिहा करवाना मुश्किल होगा। इससे जांच की प्रक्रिया जल्दी खत्म हो जाएगी। मोबाइल लोकेशन से लेकर जांच करने वाले अधिकारियों तक सब कुछ उनकी उंगलियों पर होगा। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक अमनदीप ने बताया कि एआई एप तैयार किया गया है। इसे एनरॉयड एप बनाया गया है। इससे जांच में काफी तेजी आयेगी। किसी जांच में किसी जांच अधिकारी को कुछ संदेह में होने पर वह उस एप की मदद ले सकेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in