

आसनसोल : राज्य सरकार द्वारा 179 IPS/WBPS अधिकारियों के तबादले एवं पदोन्नति का आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वहीं पश्चिम बर्दवान, पुरुलिया, बाकुड़ा, बीरभूम एवं मुर्शिदाबाद में जो प्रशासनिक फेरबदल की गई है, वह इस प्रकार है। पश्चिम बर्दवान के आसनसोल दुर्गापुर पीसी के डीसी हेडक्वार्टर डॉ. अरविंद कुमार आनंद को एसपी, बारूईपुर पीडी, डीसी ईस्ट अभिषेक गुप्ता को एसपी दक्षिण दिनाजपुर, डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश को एसपी बाकुंडा एवं अलीपुरद्वार के एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर जेए भीमराव को डीसी ट्रैफिक आसनसोल दुर्गापुर पीसी, दुर्गापुर आईजीपी फरहत अब्बास को आईजीपी ट्रैनिंग में तबादले एवं पदोन्नति की गई है। वहीं पुरुलिया के एसपी वैभव तिवारी को ज्वाइंट सीपी एपी कोलकाता पुलिस, एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर डॉ. जार्ज एलेन जॉन को डीसी चंदननगर पीसी, एडिशनल एसपी ऑपरेशन रासप्रीत सिंह को डीसी वेस्ट आसनसोल दुर्गापुर पीसी, एएसपी एसएस डांगी को एसडीपीओ खड़गपुर (पश्चिम मिदनापुर) तबादला एवं पदोन्नति की गई है। वहीं बांकुड़ा के एसपी सौम्यदीप भट्टाचार्य को एसपी एसटीएफ मालदा, एडिशनल एसपी ऑपरेशन निखिल अग्रवाल को डीसी ट्रैफिक साउथ कोलकाता पुलिस, बाकुड़ा रेंज आईजीपी राजेश्वर यादव को आईजीपी एसटीएफ, एएसपी अरपित आर प्रकाश को एसडीपीओ बोलपुर में तबादला एवं पदोन्नति की गई है। वहीं बीरभूम के एसपी सुर्य प्रताप यादव को ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक कोलकाता पुलिस, एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर राहुल मिश्रा को डीसी डीडी हावड़ा पीसी, एसडीपीओ बोलपुर रिकी अग्रवाल को एडिशनल एसपी कूचबिहार, एएसपी डॉ. सौरभ को एसडीपीओ रानाघाट में तबादला एवं पदोन्नति की गई है। वहीं मुर्शिदाबाद के कांदी एसडीपीओ शासरिक अबांरदर को एडिशनल एसपी बनगांव एवं लालबाग एसडीपीओ एआर महादेव को एडिशनल एसपी हेडक्वार्टर बशीरहाट पीडी में तबादले एवं पदोन्नति की गई है।
आठ पुलिस अधिकारियों का हुआ फेरबदल
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर ने आधिकारिक आदेश जारी कर कमिश्नरेट के आठ पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से फेरबदल कर दिया है। आदेश के अनुसार एसआई पार्थ सरकार ओसी एसओजी, डीडी एडीडीपीसी से कल्याणेश्वरी आईसी का प्रभारी बनाया गया है। एलएसआई शिउली मंडल को कल्याणेश्वरी आईसी से एनटीएस थाना का ओसी नियुक्त किया गया है। एसआई अभिजीत सिंघारॉय को एनटीएस थाना के ओसी से कुल्टी थाना भेजा गया है। एसआई मेघनाद मंडल को कन्यापुर आईसी के प्रभारी से आसनसोल नॉर्थ थाना का ओसी बनाया गया है। एसआई सौमेन बंद्योपाध्याय को आसनसोल नॉर्थ थाना के ओसी से डीडी, एडीडीपीसी में भेजा गया है। एसआई अरुणाभ भट्टाचार्य को रूपनारायणपुर आईसी के प्रभारी से डीडी, एडीडीपीसी में भेजा गया है। एसआई सुमंगल सरकार को आसनसोल नॉर्थ थाना से रूपनारायणपुर आईसी का प्रभारी एवं एसआई सुनील कुमार सिंह को जामुड़िया थाना से स्थानांतरित कर आसनसोल नॉर्थ थाना में भेजा गया है।