भाजपा ने किया मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

" सेवा संकल्प अभियान" के तहत 150 यूनिट रक्त संग्रह लक्ष्य
रक्तदाताओं को सम्मानित करते विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी
रक्तदाताओं को सम्मानित करते विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी
Published on: 

विनोद, सन्मार्ग संवाददाता

रानीगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एक महीने के ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत सोमवार को रानीगंज के तिलक पुस्तकालय में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष *देबतानु भट्टाचार्य*, आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी और व्यवसायी नेता राजेन्द्र प्रसाद खेतान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ता एवं शिविर के संयोजक मनीष शर्मा की पहल पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिविर में कुल 150 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया।

कार्यक्रम में देबजीत खान, तपन चक्रवर्ती, मोनू वर्मा, रवि केसरी, देबू केउरा, शताब्दी चटर्जी, कदम माजी, सरबजीत सिंह ओबेरॉय, बलजीत सिंह समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in