भाजपा जिला कमेटी ने कुल्टी मंडल दो को लेकर 18 सदस्यीय कमेटी का किया गठन

भाजपा मंडल 2 के बैठक को संबोधित करते विधायक डॉ. अजय पोद्दार
भाजपा मंडल 2 के बैठक को संबोधित करते विधायक डॉ. अजय पोद्दार
Published on

कुल्टी : भाजपा की ओर से कुल्टी मंडल दो में 18 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय सहित 6 उपाध्यक्ष एवं दो महासचिव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं। इसे लेकर कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने कमेटी में शामिल सभी सदस्यों को सम्मानित किया। भाजपा विधायक की उपस्थिति में नवगठित कमेटी में शामिल सदस्यों में संगठन का विस्तार एवं मजबूत बनाने को लेकर शपथ ली। भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने कहा कि जिन युवा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का पालन किया है, उन्हें कुल्टी मंडल दो की नयी कमेटी में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पार्टी के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जायेगी। कमेटी में शामिल सदस्यों से जनसंपर्क के माध्यम से कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन में शामिल करने की अपील की गई। वहीं संगठन में अहम भूमिका पालन करने वाले मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय को पुनः अध्यक्ष बनाया गया है। मनमोहन राय ने भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार को विश्वास दिलाया कि कुल्टी मंडल दो अंतर्गत सभी इलाकों में जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को शामिल कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर रीना बनर्जी, आदित्यनारायण शर्मा, अमित केशरी, चंदन घोष सहित छह सचिव, कोषाध्यक्ष चंदन घोष, सोशल मीडिया प्रभारी सोमनाथ बाउरी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in