भाईदूज से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत से मातम

इलाके में शोक की लहर, परिजनों में मायूसी
दुर्घटना का प्रतीक फोटो
दुर्घटना का प्रतीक फोटो
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : भाईदूज के आनंद और उत्साह के माहौल के बीच दुर्गापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत युवक की पहचान अरिजीत साहा के रूप में हुई है। दुर्गापुर बेनाचिति के श्रीनगर पल्ली का निवासी था।

आसपास मौजूद ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अरिजीत साहा मोचीपाड़ा से 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए सिटी सेंटर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पियाला काली मंदिर के सामने अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं हादसे के बाद युवक काफी देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही पड़ा रहा। बाद में उसे गंभीर हालत में वहां से उठाकर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाईदूज से ठीक पहले हुई इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है। घर में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों और परिचितों में भी गहरा दुख है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर यह हादसा कैसे हुआ, क्या बाइक की गति अधिक थी या किसी अन्य वाहन की वजह से संतुलन बिगड़ा, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News