बंगाल पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा रैकेट का धनबाद में भी हुआ खुलासा

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस को मिला सुराग
बंगाल पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा रैकेट का धनबाद में भी हुआ खुलासा
Published on

आसनसोल / धनबाद : झारखंड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा के निर्देश पर की गई एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान रविवार को धनबाद जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। तिसरा थाना के पास संदिग्ध स्थिति में मिली एक स्कार्पियो को रोककर जांच की गई, जिसके बाद पश्चिम बंगाल में रविवार को होने वाली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गिरोह झरिया थाना क्षेत्र स्थित बंधन लॉज में अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रश्न पत्र बोल कर लिखवा रहा था। इस आधार पर की गई छापेमारी में कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 14 अभ्यर्थी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, एक अभियुक्त रैकेट संचालक पश्चिम बंगाल का निवासी है, एक ड्राइवर धनसार का निवासी है, पांच टेंट हाउस कर्मी और एक होटल संचालक स्थानीय हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस ने 272 एडमिट कार्ड, 70 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, नोटबुक, ब्लू टूथ डिवाइस, लगभग 40 कलाई घड़ियां, मोबाइल चार्जर, एक कार्टून पेन, 10 सोने जैसे चेन, स्टेशनरी और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सीमावर्ती इलाके में पुलिस रही सतर्क

पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को देखते हुए शनिवार से ही आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट पुलिस एवं पड़ोसी राज्य झारखंड की पुलिस भी सीमावर्ती क्षेत्र में सजग थी। अलग-अलग स्थानों पर निगरानी के साथ-साथ बंगाल से झारखंड आने-जाने वाली गाड़ियों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही थी। डीबूडीह चेकपोस्ट. मैथन चेक पोस्ट, रूपनारायणपुर चेक पोस्ट, पुरुलिया जिला से सटे झारखंड के इलाकों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in