एसआईआर से संबंधित किसी भी ओटीपी से रहें सावधान

एसआईआर को लेकर कोई ओटीपी आये तो न करें साझा
एसआईआर से संबंधित किसी भी ओटीपी से रहें सावधान
Published on

आसनसोल : एसआईआर को लेकर एनूमरेशन फॉर्म भरते समय हर मतदाता को अपना निजी मोबाइल नंबर देना जरूरी है। वहीं मोबाइल नंबर को लेकर आसनसोल - दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी ने लोगों को जागरूक किया है कि किसी तरह का कोई भी मोबाइल पर ओटीपी आये तो किसी से शेयर न करें नहीं तो आपके बैंक खाते से रुपये निकल सकते हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोई भी बीएलओ या बीएलए ओटीपी को लेकर आपसे पूछताछ नहीं करेगा।

क्या कहना है पुलिस अधिकारियों का

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर आपको कोई कॉल आए जिसमें दावा किया जाए कि आपके एसआईआर फॉर्म में कोई त्रुटि है या फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा या आपके एसआईआर के लिए एक ओटीपी भेजा गया है, तो सावधान हो जायें। साथ ही उनका कहना है कि एसआईआर को लेकर कोई ओटीपी आये तो कभी साझा न करें या किसी लिंक पर क्लिक न करें अन्यथा बैंक खाते से पैसा गायब हो सकता है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in