प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बंशी भवन दुर्गा पूजा

13 वर्षों से महिलाओं के हाथों हो रहा आयोजन
प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बंशी भवन दुर्गा पूजा
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल/प्रयागराज : संगम नगरी में दुर्गा पूजा का एक अनोखा और विशेष आयोजन शहर के मध्य स्थित टैगोर टाउन मोहल्ले के बंशी भवन में किया जाता है। इस पूजा की विशेषता यह है कि यह पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित और सम्पन्न होती है। राष्ट्रीय सांस्कृतिक सामाजिक संस्था आगाज फाउंडेशन की महिला समिति प्रयाग आदिशक्ति कमेटी द्वारा पिछले 13 वर्षों से इस पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह शहर की एकमात्र ऐसी दुर्गा पूजा है जिसका आयोजन किसी एनजीओ द्वारा किया जाता है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा पूजा के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय पहल की जाती है। 6 दिनों के लिए आगाज फाउंडेशन के परिपूर्णा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निःशुल्क स्टॉल प्रदान किए जाते हैं। यहां हस्तकला की ट्रेनिंग प्राप्त महिलाएं अपने हाथों से बनाए गए उत्पादों को बेचकर आत्मनिर्भर बनती हैं और अपने जीविकोपार्जन का साधन जुटाती हैं। भव्य आयोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम: बंशी भवन पूजा में लगातार 4 दिनों तक भव्य भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें 10 हजार से अधिक भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। प्रतिदिन कार्यक्रम की शुरुआत आगोमोनि से होती है, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाते हैं।कोलकाता के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका का मंचन, अष्टमी पर गायन-संगीत संध्या, नवमी पर डांडिया उत्सव इन सभी कार्यक्रमों का पूरा प्रबंधन महिलाओं द्वारा ही किया जाता है। कम समय में ही प्रयाग आदिशक्ति कमेटी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह अष्टमी के महापर्व परआगाज फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन गुहाठाकुरता (पश्चिम वर्धमान से आए) ने पूजा के सफल आयोजन के लिए कमेटी की अध्यक्ष छाया चक्रवर्ती , महासचिव नूपुर दास मित्रा एवं सुचित्रा राहा, कोषाध्यक्ष बीना मिश्रा और पूरी टीम को बधाई दी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शहर के मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, पार्षद आशीष द्विवेदी, इलाहाबाद हाई कोर्ट की जस्टिस मंजू रानी चौहान,कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, हाई कोर्ट बार के पूर्व गवर्निंग काउंसिल उत्तम कुमार बनर्जी समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in