

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: विष्णुपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या 11 स्थित आइस बाजार इलाके में एक पुराने दोमंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में घर के भीतर रखा कीमती फर्नीचर और गृहस्थी का सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। घनी आबादी वाले इलाके में शाम के समय हुए इस हादसे से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।