वर्षों पुराने 2 सियासी कत्ल, न LF शासन में इंसाफ मिला न TMC में

अब भाजपा ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मंत्री दिवाकर घरामी
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मंत्री दिवाकर घरामी
Published on: 

बांकुड़ा : बांकुड़ा जिले में राजनीतिक हत्याकांड का दर्द झेल रहे दो परिवारों की आंखें वर्षों बाद भी इंसाफ की राह देख रही हैं। एक मामला 2010 में लेफ्ट शासन (LF) के दौरान TMC समर्थक की बर्बर हत्या का है, तो दूसरा 2011 में सत्ता बदलते ही 2012 में CPM कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ा है। डेढ़ दशक से अधिक समय बीत जाने के भी दोनों वारदातों के अभियुक्तों को सजा न मिलने की टीस झेल रहे इन दोनों परिवारों के दरवाजे पर अब भारतीय जनता पार्टी पहुंची है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in