यात्री को वापस मिला ट्रेन में छूटा लैपटॉप से भरा बैग

RPF की त्वरित कार्रवाई
यात्री को वापस मिला ट्रेन में छूटा लैपटॉप से भरा बैग
Published on: 

संजय, सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन में छूटा एक कीमती बैग सकुशल बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।शनिवार तड़के करीब 04:30 बजे यात्री स्नेहल सेन ने बांकुड़ा स्टेशन पर तैनात शिफ्ट अधिकारी एएसआई वी.पी. सिंह को सूचना दी कि वह हावड़ा-बांकुड़ा एक्सप्रेस (18013) के कोच एस-8 (बर्थ-04) में यात्रा कर रहे थे। बांकुड़ा उतरते समय उनका काले रंग का बैकपैक, जिसमें लैपटॉप था, गलती से सीट पर ही छूट गया।सूचना मिलते ही अगले स्टेशन झांटीपहाड़ी पर तैनात कांस्टेबल आर.के. प्रजापति को अलर्ट किया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पहुंचते ही कोच एस-8 की तलाशी ली गई, जहां सीट संख्या 4 पर लावारिस बैग मिल गया। आरपीएफ ने बैग को सुरक्षित बांकुड़ा पोस्ट पहुंचाया। सुबह करीब 06:30 बजे आवश्यक सत्यापन व दस्तावेजों की जांच के बाद बैग यात्री को सुपुर्द कर दिया गया। यात्री ने आरपीएफ की मुस्तैदी की सराहना की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in