अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस व आबकारी विभाग का छापा

82 गिरफ्तार
अवैध शराब नष्ट करते पुलिस बल
अवैध शराब नष्ट करते पुलिस बल
Published on: 

बांकुड़ा: जिले में अवैध कच्ची शराब (चोलाई) के फलते-फूलते नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जिला पुलिस और आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाकर शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 82 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बड़ी कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अभियान के दौरान पुलिस और आबकारी दल ने जंगलों और बस्तियों में छिपे अड्डों से कुल 782 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसके साथ ही शराब तैयार करने के लिए ड्रमों में छिपाकर रखा गया 1,551 लीटर लहन व अन्य कच्चा माल विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। सभी अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। जब तक जिले से यह अवैध कारोबार पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in