डीएम ऑफिस घेरने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

सड़क पर दिया धरना
प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस
प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस
Published on: 

बांकुड़ा: रानीबांध आश्रम स्कूल की आदिवासी छात्राओं के साथ कथित यौन उत्पीड़न के दोषी को सख्त सजा दिलाने, फर्जी एसटी प्रमाण पत्र रद्द करने और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को 'आदिवासी अधिकार ओ विकास मंच' के कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। कार्यकर्ताओं ने तामलीबांध से जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय तक विशाल विरोध रैली निकाली। हालांकि, पुराने एसपी कार्यालय मोड़ पर पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर जुलूस को रोक दिया। आगे बढ़ने से रोके जाने पर आक्रोशित प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।उल्लेखनीय है कि रानीबांध के आश्रम स्कूल में हॉस्टल की छात्राओं से उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने रात्रि प्रहरी को पहले ही जेल भेज दिया है। मंच के नेताओं ने कहा कि आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में जिलेभर में चक्का जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in