साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को बांकुड़ा पुलिस ने वापस दिलाए 9 लाख रुपये

बैंक के सहयोग से मिली सफलता
पीड़ित को प्रतीक चेक सॉफ्टवेयर पुलिस अधिकारी
पीड़ित को प्रतीक चेक सॉफ्टवेयर पुलिस अधिकारी
Published on: 

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

बांकुड़ा : साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच बांकुड़ा जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी दिखाते हुए बांकुड़ा थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 9 लाख रुपये सुरक्षित रूप से वापस दिलवा दिए हैं। पुलिस की इस तत्परता की इलाके में सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, बीते दिनों अज्ञात जालसाजों ने शातिराना ढंग से पीड़ित के बैंक खाते से लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली थी। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने मामले की सूचना बांकुड़ा थाने को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फौरन जांच टीम का गठन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संबंधित बैंक अधिकारियों से तत्काल संपर्क साधा और आपसी समन्वय से संदिग्ध ट्रांजेक्शन को समय रहते रुकवा दिया। लगातार प्रयासों और जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, ठगे गए कुल 9 लाख रुपये सफलतापूर्वक फ्रीज करवाकर पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करवा दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से ऑनलाइन लेन-देन के दौरान अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, ओटीपी या अनजान कॉल के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर एवं आधिकारिक पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in