नित्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बाजार में घूमकर जानी जमीनी हकीकत, कार्यकर्ताओं ने पूछा- आखिर कैसे चलेगा आम आदमी का घर?
बांकुड़ा में प्रदर्शन करते कांग्रेस समर्थक
बांकुड़ा में प्रदर्शन करते कांग्रेस समर्थक
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों और आसमान छूती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। बांकुड़ा के व्यस्ततम माचानतला इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीधे स्थानीय सब्जी मंडी का रुख किया और वहां घूम-घूमकर विक्रेताओं व खरीदारों से बातचीत कर मूल्य वृद्धि के वास्तविक कारणों की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की।

रसोई का बजट बिगड़ा, मध्यम वर्ग बेहाल

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक विश्वास ने कहा कि दिन-प्रतिदिन जरूरी सामानों के दाम में आ रहा भारी उछाल आम आदमी की कमर तोड़ रहा है। उन्होंने कहा,'मसाले से लेकर हरी सब्जियों तक, हर चीज के दाम दोगुने हो चुके हैं। रसोई गैस, बिजली की दरें, चावल और किराना सामान खरीदना आम मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए दूभर हो गया है। महंगाई की इस मार से जनता त्रस्त है और सरकार आंख मूंदे बैठी है।'

राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केवल नारेबाजी ही नहीं की, बल्कि जमीनी स्तर पर पड़ताल भी की। नेताओं ने स्थानीय व्यापारियों और आम खरीदारों से बात कर यह समझने की कोशिश की कि अचानक थोक और खुदरा दामों में इतना अंतर और उछाल क्यों आ रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News