सोता रहा परिवार, चोर उड़ा ले गया कैश व लाखों के जेवरात

चोरी का साभार प्रतीक फोटो
चोरी का साभार प्रतीक फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बांकुड़ा : बांकुड़ा सदर थाना क्षेत्र के बिकना नीलडांगा इलाके में बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश घर में घुसकर अलमारी के लॉकर से 60 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेटकर फरार हो गए। सुबह जब गृहिणी की आंख खुली तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिकना नीलडांगा निवासी संकारी सिंह ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि रोज की तरह परिवार रात को खाना खाकर सो गया था। सुबह करीब 5 बजे जब वह सोकर उठीं, तो उन्होंने देखा कि कमरे का सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली हुई थी और उसका लॉकर टूटा हुआ था। जब उन्होंने लॉकर की जांच की तो उसमें रखे 60 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।                                                                        

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी है । पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in