खुद को 'मुख्यमंत्री का आदमी' बताकर युवकों का हंगामा

सिविक वॉलंटियर को दी धमकी, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
युवकों से बात करती पुलिस
युवकों से बात करती पुलिस
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: कोतुलपुर के व्यस्त नेताजी मोड़ पर शनिवार दोपहर सत्ता की हनक दिखाकर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने न सिर्फ आम यात्रियों का रास्ता रोका, बल्कि खुद को ‘मुख्यमंत्री का आदमी’ बताकर बस यूनियन कर्मचारियों और ड्यूटी पर तैनात सिविक वॉलंटियर को खुलेआम धमकाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतुलपुर थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in