मसाले की दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब के सामान का गोदाम

आबकारी विभाग ने किया पर्दाफाश,व्यापारी गिरफ्तार
दुकान में छापामारी करती आबकारी विभाग की टीम
दुकान में छापामारी करती आबकारी विभाग की टीम
Published on: 

बांकुड़ा: जिले के गंगाजलघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजामेला गांव में किराने और मसालों की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब (चोलाई) के कच्चे माल के एक बड़े गोदाम का भंडाफोड़ हुआ है। आबकारी विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री जब्त की है। मौके से अभियुक्त दुकानदार गणेश माजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांकुड़ा जिला आबकारी अधीक्षक शुभांकर मंडल ने बताया कि गणेश माजी की गांव में रोजमर्रा के सामान और मसालों की दुकान है। वह लंबे समय से दुकान की आड़ में अवैध शराब बनाने के सामान की आपूर्ति का नेटवर्क संचालित कर रहा था। दुकान के ठीक पीछे एक बड़ा गोदाम बना रखा था, जहां से शराब बनाने का कच्चा माल माफियाओं तक पहुंचाया जाता था।

तीन सर्किलों की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

गोपनीय इनपुट मिलने के बाद आबकारी विभाग के छातना, मेजिया और बड़जोड़ा सर्कल के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली। इस दौरान वहां से 2000 किलोग्राम (2 टन) गुड़, 5 किलोग्राम बाखर (किण्वन रसायन), 20 किलोग्राम नौसादर (निशादल), 6 किलोग्राम यीस्ट बरामद कर जब्त कर लिया गया।

नेटवर्क खंगालने में जुटा विभाग

अवैध सामग्री की जब्ती के बाद व्यापारी गणेश माजी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग उससे सघन पूछताछ कर रहा है, ताकि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य सप्लायरों और इलाके के शराब माफियाओं के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in