दुर्गापुर बैराज छठ घाट का सांसद ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
निरीक्षण करते सांसद, डीएम और एसपी
निरीक्षण करते सांसद, डीएम और एसपी
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता बांकुड़ा: छठ पूजा को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गापुर बैराज छठ घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और समग्र व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विष्णुपुर के सांसद सौमित्र खां ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बैराज क्षेत्र का मुआयना किया।

इस उच्चस्तरीय निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंत्री दिवाकर घरामी और चांद बाउरी, बांकुड़ा के जिला मजिस्ट्रेट अनीश दासगुप्ता, पुलिस अधीक्षक पीवीजी सतीश, और बड़जोड़ा के विधायक बिल्लेश्वर सिंह समेत कई प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद खुद उतरे घुटने तक पानी में

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दामोदर नदी के दुर्गापुर बैराज से लगे छठ पूजा घाट का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष रूप से घाट की सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों पर लंबी चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान सांसद सौमित्र खां खुद घुटने तक पानी में उतरे और घाट के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने बड़जोड़ा के बीडीओ को छठ पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर खास सजावट

सांसद सौमित्र खां ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे सभी को छठ पूजा के अवसर पर दुर्गापुर बैराज आने का निमंत्रण देते हैं। घाट को पूरी तरह साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष पहल की गई है। यही वजह है कि वे खुद घाट की सफाई देखने के लिए पानी में उतरे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर दुर्गापुर बैराज को एक नए और भव्य रूप में सजाने की पहल की गई है।

छठ पर्व से ठीक पहले दुर्गापुर बैराज के घाट को सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से तैयार करने के लिहाज से जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News