श्यामसुंदरपुर भूमिगत परियोजना में नए सबस्टेशन का शिलान्यास

ईसीएल के डीटी गिरीश गोपीनाथन नायर ने रखी आधारशिला
नए सब स्टेशन की आधारशिला रखते डीटी गिरीश गोपीनाथन नायर
नए सब स्टेशन की आधारशिला रखते डीटी गिरीश गोपीनाथन नायर
Published on: 

अंडाल: ईसीएल के बंकोला क्षेत्र अंतर्गत श्यामसुंदरपुर भूमिगत परियोजना में विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। गुरुवार को ईसीएल के तकनीकी निदेशक (पी एंड पी) गिरिश गोपीनाथन नायर ने परियोजना परिसर में 2×7.5 एमवीए, 33/3.3 केवी क्षमता वाले नए सबस्टेशन की आधारशिला रखी। इस नए सबस्टेशन के निर्माण से परियोजना की विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी और परिचालन आवश्यकताओं को बिना किसी रुकावट के पूरा किया जा सकेगा।

बंकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक राज किशोर प्रसाद सिंह ने उनका स्वागत किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन कार्यों में आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था उत्पादन और सुरक्षा दोनों के लिए अनिवार्य है।

ओसीपी का निरीक्षण कर परखीं खनन गतिविधियां

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने ( गिरिश गोपीनाथन नायर) नकराकोंडा कुमारडीही ‘बी’ ओपन कास्ट परियोजना (ओसीपी) पहुंचे। वहां उन्होंने खदान का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ संवाद कर उत्पादन व सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। इस मौके पर बंकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक राज किशोर प्रसाद सिंह तथा ईसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष सर्वेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने खनन कार्यों में परिचालन दक्षता बढ़ाने, उत्पादन लक्ष्य को समय पर हासिल करने और पर्यावरण के अनुकूल सतत विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in