एसबीआई के सामने बैंक कर्मियों को प्रवेश करने पर दी गई बाधा

पुलिस ने प्रदर्शन को रोका
एसबीआई के सामने बैंक कर्मियों को प्रवेश करने पर दी गई बाधा
Published on

आसनसोल : ट्रेड यूनियनों की ओर से गुरुवार को पूरे देश में औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में आसनसोल के बीएनआर क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय के सामने सुबह से वामपंथी ट्रेड यूनियन संगठनों की ओर से हड़ताल को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। मौके पर प्रदर्शनकारी पार्थ मुखर्जी ने कहा कि ट्रेड यूनियनों की ओर से पूरे देश में औद्योगिक हड़ताल का आह्वान किया गया था, उसी के तहत वे लोग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने अपने बैनर लगाए थे, जिसे हटवा दिया गया। पार्थ मुखर्जी ने कहा कि पुलिस जिस तरह से तृणमूल के इशारे पर भाजपा के लिए दलाली कर रही है, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आसनसोल में आंदोलन का इतिहास है, जिसे बाहर से आने वाले पुलिस अधिकारी नहीं जानते हैं, इसलिए वे इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि उनका आंदोलन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ है, तब आखिर ममता बनर्जी की पुलिस उन्हें आंदोलन करने से क्यों रोक रही है. इससे साबित होता है कि भाजपा और तृणमूल के बीच सांठ-गांठ है। वहीं पुलिस द्वारा आंदोलन रोके जाने से और माहौल को शांतिपूर्ण बनाने पर कहा कि किसी भी बैंक कर्मचारी को बैंक के अंदर प्रवेश करने से रोका नहीं गया। वामपंथी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर काफी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता सहित आसनसोल साउथ एवं साउथ पीपी के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in