बशीरहाट सीमा के रास्ते भारत में घुसा था बांग्लादेशी नागरिक

बशीरहाट सीमा के रास्ते भारत में घुसा था बांग्लादेशी नागरिक
Published on

बर्दवान : बर्दवान थाना की पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद शफीकुल सरदार है। उसका घर बांग्लादेश के जेसोर जिले के सहर्ष थाने के रुद्रपुर में है। गिरफ्तार व्यक्ति का दावा है कि वह बारह साल की उम्र में वर्ष 2001 में भारत में आया था। यहां उसने राशन कार्ड और पैन कार्ड बनवाया था। फिलहाल वह ड्राइवर का काम कर रहा था। भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को बर्दवान अदालत में पेश किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को तेलीपुकुर इलाके में एक व्यक्ति को लोग घेर कर खड़े थे। व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद शफीकुल सरदार बताया। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं है। इसके तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति शफीकुल ने स्वीकार किया कि वैध पासपोर्ट नहीं होने के बावजूद वह बशीरहाट सीमा के रास्ते भारत में घुसा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शफीकुल के मामले की जानकारी कोलकाता के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी को दे दी गई है। साथ ही शफीकुल की मां को भी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने को कहा गया है। जिला विधिक सहायता विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in