बदहाल हुआ चासी पट्टी जाने वाला बांस का पुल

चासी पट्टी के लोग जान जोखिम में डालकर पार करते हैं पुल/अभी तक नाला में गिर चुके हैं 15 लोग
बदहाल हुआ चासी पट्टी जाने वाला बांस का पुल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आसनसोल नगर निगम के वार्ड 94 स्थित बर्नपुर बोरो थैली चासी पट्टी इलाके के रहने वाले लोग कई सालों से काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं। बता दें कि चासी पट्टी इलाके के लोगों को आने-जाने के लिए हर दिन जान जोखिम में डालकर बांस के बने लचीले पुल को पार करना पड़ता है। चासी पट्टी इलाके के लोगों का कहना है कि इस संबंध में सूचना आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल एवं आसनसोल नगर निगम को दी गयी थी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मौके पर राम सुजन महतो एवं राम गणेश महतो ने कहा कि सेल आईएसपी का बड़ा नाला 2012 में भंयकर बारिश में अपना रास्ता बदल कर गांव के बीच से बहने लगा और आवाजाही बाधित हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अपनी लागत से आने- जाने के लिए एक बांस का पुल बनाया है जो हर दिन खतरा का न्योता देता है। आगे कहा कि अभी तक कुल 15 लोग इस बड़े नाले में गिर चुके हैं। इसकी सूचना पूर्व पार्षद को भी दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और पुल जस का तस रहा। गांव वालों की मांग है कि बांस का पुल हटाकर उसी साइज में इसे पक्का कर दिया जाये, जिससे लोग बिना डरे आसानी से आवाजाही कर सकें। उमाकांत महतो ने कहा कि सेल आईएसपी के बड़े नाले का रास्ता बदलने से तालकुरी एवं बोरोथैली को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है और चासी पट्टी इलाके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा 1 लाख 95 हजार का टेंडर भी पास हुआ था पर अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in