संडे बना ''सुपर संडे'', बाजार में उमड़ी खरीदारों की उमड़ी भीड़

दुकानदारों के चेहरे खिले
संडे बना ''सुपर संडे'', बाजार में उमड़ी खरीदारों की उमड़ी भीड़
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

​आसनसोल : पिछले कुछ दिनों से आसनसोल बाजार के दुकानदारों के चेहरे पर छाई मायूसी रविवार को खुशी में बदलती दिखाई दी। दरअसल, रविवार को आसनसोल बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में इतनी चहल-पहल थी कि लोगों के लिए चलना भी मुश्किल हो रहा था।

​गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बाजार में लोग आ तो रहे थे, लेकिन वे मुख्य रूप से फुटपाथ की दुकानों, मॉल या बड़े शोरूम से ही खरीदारी कर रहे थे। हालांकि, इस रविवार कपड़ों की पारंपरिक दुकानों में भी अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिससे स्थानीय व्यवसायियों को काफी राहत मिली है।

​हालांकि दुकानदारों का कहना है कि बाजार में उमड़ी कुल भीड़ की तुलना में दुकानों के भीतर ग्राहकों की संख्या थोड़ी कम थी, फिर भी यह संडे उनके लिए ''सुपर संडे'' साबित हुआ। ग्राहकों ने खरीदारी तो की, लेकिन पहले की तुलना में इस बार लोगों का बजट कुछ कम नजर आया। इसके बावजूद, दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले एक-दो दिनों में भी बाजार में खरीदारों की ऐसी ही रौनक बनी रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in