धूमधाम से मनायी गयी बाबा तिलका मांझी की जयंती

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर आपसी एकता को दिखाया गया
धूमधाम से मनायी गयी बाबा तिलका मांझी की जयंती
Published on

बर्नपुर : लाकचार सेमलेत बर्नपुर के द्वारा गुटगुट पाड़ा में अमर शहीद बाबा तिलका माझी (मुर्मू) का 276 वें जन्मदिन समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि शहीद बाबा तिलका माझी के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर आपसी एकता को दिखाया गया। मौके पर मौजूद सामाजसेवी मोतीलाल सोरेन एवं हीरालाल सोरेन ने बताया कि बाबा तिलक मुर्मू पहले स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध युद्ध किया था, स्वतंत्रता संग्राम में उनके नाम सुनहरे अक्षर में लिखा हुआ है। साथ ही बताया कि बाबा तिलका माझी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस और जंगल-जमीन की रक्षा के लिए भी याद किए जाते हैं। ऐसे साहसी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी की वीरता को देश नमन करता है। इस मौके पर गुरुदास किस्कू, संजय हांसदा, बापी हांसदा, बुंदी लाल टुडू, मालती किस्कू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in