जानकारी ही बचाव का मुख्य रास्ता है : एडीसी साइबर

कार्यक्रम में प्रलोभन से बचने की दी गयी सीख
जानकारी ही बचाव का मुख्य रास्ता है : एडीसी साइबर
Published on

आसनसोल/बर्नपुर : आसनसोल बिधानचंद्र (बीसी) कॉलेज में बीसी कॉलेज स्टूडेंट्स एवं एबीवीपी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि इस जागरूकता कार्यक्रम में लड़कियों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता, आत्म-रक्षा और साइबर अपराध के बारे में सेमिनार में मौजूद विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जव्लन कर एवं बिधान चंद्र कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. फाल्गुनी मुखर्जी के स्वागत भाषण से की गयी। मौके पर एडीसीपी के एडीसी साइबर राहुल पांडेय ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से कैसे बचना है और क्या-क्या बचाव करना है के बारे में बताया। साथ ही बहेलिया की कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि साइबर अपराधी एक बहेलिया के समान हैं जो तोते को पकड़ने के लिए दाना फेंकता है और तोता को पकड़ ले जाता है। उसी तरह साइबर अपराधी कई तरह के प्रलोभन देंगे पर उनके जाल में फंसना नहीं है। आगे कहा कि 2022 से 2025 के बीच में कुल 22 हजार करोड़ रुपये का फ्रॉड हो चुका है और एक घंटे में हजारों लोग साइबर अपराध के शिकार हो रहे हैं। लोभ ही साइबर अपराध को बढ़ावा देता है, इसलिए कोई भी कदम उठाने के लिए पहले सोचें कारण जानकारी ही बचाव का मुख्य रास्ता है। किसी तरह का कोई भी साइबर से मामला होने पर 1930 पर कॉल कर सूचना दें। वहीं मौके पर एसीपी सेंट्रल-1 अब्दुल गफ्फार ने कहा कि साइबर अपराध का तीन मुख्य कारण होते हैं, लोभ, भय और लज्जा, इससे हमें बचने की जरूरत है। वहीं आसनसोल महिला थाना के ओसी स्नेहाविता मंडल ने लड़कियों की सुरक्षा एवं आत्म-रक्षा को लेकर छात्राओं को जागरूक कर कहा कि हर जगह तो पुलिस नहीं पहुंच सकती पर पुलिस की पिछली आंख आपलोग हैं, आपलोगों के सचेत होने से समाज सुरक्षा के प्रति जागरूक होगी। इस मौके पर हीरापुर थाना के ओसी अखिलेश सिंह, आसनसोल साइबर थाना के एसआई असीम सामजी, एसआई लिटन मंडल, पंपा साहा, बीसी कॉलेज के शिक्षिका ज्योती गांगुली, एवीभीपी के जिला कन्वेनर ओम प्रकाश मिश्रा, विद्यार्थियों में सूरज सिंह, सुधांशु ठाकुर, रोहित शर्मा, श्यामोनिभा चौधरी, अंजवाला सिंह, अनू शर्मा, ज्योति दास सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in