

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : आसनसोल दक्षिण विधानसभा के मंडल 2 एवं आसनसोल नगर निगम के तरफ से बर्नपुर बारी मैदान में शिविर लगाया गया है। गौरतलब है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके तहत बर्नपुर बारी मैदान में क्लीन सिटी ग्रीन सिटी और कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर लगाए गए हैं। शिविर में मौजूद लोगो ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को कचरा अलग-अलग करके देने के लिए प्रेरित करना है। बैनरों के माध्यम से अपील की गई है कि नागरिक अपने घर का कचरा सड़क पर न फेंकें, बल्कि उसे अलग करके नगर निगम के निर्मल बंधुओं को ही दें। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि गीले कचरे के लिए हरे डिब्बे और सूखे कचरे के लिए नीले डिब्बे का उपयोग करने से कचरे के रिसाइकल और निपटान में आसानी होगी, जिससे शहर स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रहेगा। इस मौके पर आसनसोल साउथ मंडल -2 के अध्यक्ष रामा नंद साह, भाजपा राज्य कार्यकारणी सदस्य पवन कुमार सिंह, पंकज दास, उज्ज्वल मंडल, बृजेश वर्मा , राजू सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।