अवैध कोयला समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार

30 टन अवैध कोयला बरामद
अवैध कोयला समेत एक अभियुक्त गिरफ्तार
Published on: 

अभय, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना पुलिस ने नूनी मोड के पास तलाशी अभियान चलाकर अवैध कोयला लदी वाहन समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वाले अभियुक्त का नाम आंनद चौरसिया बताया गया है। वहीं तलाशी के दौरान उसके पास से 30 मीट्रिक टन अवैध कोयला भी बरामद किया। इसके साथ ही उसके वाहन को भी जब्त कर लिया गया। अभियुक्त को शनिवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। मामले के जांच अधिकारी ने उक्त मामले पर कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी समेत मामले पर अपनी विशेष छानबीन करने का हवाला देते हुए अभियुक्त को पुलिस रिमांड पर लेने की अपील अदालत से की। अदालत ने अभियुक्त की जमानत अर्जी रद्दकर उसे 2 दिनों की रिमांड पर पुलिस के साथ भेज दिया। फिलहाल पुलिस के स्तर से मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से शहर की विभिन्न थाना पुलिस के स्तर से अवैध कोयला तथा बालू की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News